ट्रैक्टर पर लदा 41 बोरा सरकारी खाद्यान जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

हिरासत में लेकर ट्रैक्टरचालक से पूछताछ सरकारी चावल बेचने को भेजा जा रहा था समस्तीपुर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच कुशेश्वरस्थान पूर्वी : तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुघराइन गांव स्थित बाबाजी धुर के पास ट्रैक्टर से ले जाए जा रहे 41 बोरा सरकारी चावल एवं 29 बोरा धान के साथ चालक को पुलिस […]
विज्ञापन
हिरासत में लेकर ट्रैक्टरचालक से पूछताछ
सरकारी चावल बेचने को भेजा जा रहा था समस्तीपुर
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
कुशेश्वरस्थान पूर्वी : तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुघराइन गांव स्थित बाबाजी धुर के पास ट्रैक्टर से ले जाए जा रहे 41 बोरा सरकारी चावल एवं 29 बोरा धान के साथ चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ओपी अध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उसरी पंचायत के डीलर रामशंकर राय के चालक अमित कुमार ट्रेक्टर से सरकारी खाद्यान को कालाबाजारी के लिए उसरी से जुरौना होते हुए हसनपुर की ओर ले जा रहा था. गुप्त सूचना पर सरकारी खाद्यान से लदे ट्रैक्टर को चालक के साथ पकड़ा गया है. इधर, सूत्रों की माने तो सरकारी चावल की कालाबाजारी के लिए ट्रेक्टर से हसनपुर ले जाया जा रहा था.
ग्रामीणों ने दी थी सूचना
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीएम, डीएसओ तथा एसडीओ को दी. एसडीपीओ सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब्त सरकारी चावल का वजन कराया. एसडीपीओ व बीडीओ सह एमओ राकेश रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत कार्रवाई के लिये अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा. एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




