सीएम की समीक्षा यात्रा शराबबंदी की विदेशों में हो रही चर्चा : सीएम

दरभंगा : शिवनगर घाट स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में समीक्षा यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी की चर्चा अब अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी हो रही है. दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर गांवों में शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव का अध्ययन कर […]
दरभंगा : शिवनगर घाट स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय में समीक्षा यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी की चर्चा अब अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी हो रही है. दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर गांवों में शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव का अध्ययन कर रहें हैं,
ताकि अपने राज्य में भी उसे लागू करवा सकें. विदेशों में भी बिहार की शराबबंदी की चर्चा हो रही है. उन्होंने महिलाओं से लगातार शराबबंदी व नशाबंदी पर नजर रखने को कहा. कहा कि शराब कारोबारी व पीने वालों को आगाह करें कि इसे हाथ नहीं लगायें. शराबबंदी से लोगों की जीवनशैली बदली है. लोग अब अपने पैसों का सदुपयोग कर रहे हैं. अब उनके घरों में महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार नहीं हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




