छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा : मेडिसीन व सर्जरी विभाग में हाल के दिनों में कई मरीजों को ब्लड रिएक्शन किये जाने के आक्रोश में गुरुवार को जूनियर डॉक्टरों ने जेडीए अध्यक्ष डॉ सूर्य प्रकाश व पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ जतीश सिंह के नेतृत्व में ब्लड बैंक में जमकर हंगामा किया. जूनियर डॉक्टरों का आरोप था कि ब्लड बैंक […]
दरभंगा : मेडिसीन व सर्जरी विभाग में हाल के दिनों में कई मरीजों को ब्लड रिएक्शन किये जाने के आक्रोश में गुरुवार को जूनियर डॉक्टरों ने जेडीए अध्यक्ष डॉ सूर्य प्रकाश व पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ जतीश सिंह के नेतृत्व में ब्लड बैंक में जमकर हंगामा किया. जूनियर डॉक्टरों का आरोप था कि ब्लड बैंक से खराब खून देने के कारण हाल के दिनों में 26 मरीजों को मेडिसीन व सर्जरी वार्ड में रिएक्शन किया है. वहीं इस दौरान ब्लड रिएक्शन के कारण छह मरीजों की मौत हो गयी है.
जूनियर डॉक्टरों का आरोप था कि ब्लड चढ़ाने के बाद अचानक मरीजों की हालत बिगड़ जाती है. इसके कारण मरीजों के परिजन हंगामा करते हैं. परिजनों के हंगामा से उनलोगों को दो-चार होना पड़ता है. हालांकि जूनियर डॉक्टर ब्लड रिएक्शन के कारण काल के गाल में समा चुके मरीजों का नाम नहीं बता पाये. जूनियर डॉक्टरों के आरोप को खारिज करते हुये जब ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ ओपी चौरसिया और सिस्टर इंचार्ज ने कहा कि उनके यहां से किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुयी. इसपर हंगामा कर रहे डॉक्टर भड़क गये. कहा कि बुधवार को भी सर्जरी आईसीयू में भर्ती मरीज मो. नशीम की हालत ब्लड रिएक्शन के कारण बिगड़ गयी थी. काफी प्रयास के बाद मरीज की जान बचायी जा सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




