Bihar: राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम, SBI बैंक के पास लूटे 4.50 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

Bihar: कंकड़बाग थाना क्षेत्र के सागरमल ज्वेलर्स के स्टाफ से बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 4.50 लाख रुपये लूट लिए.

विज्ञापन

राजधानी पटना में इन दिनों अपराधी बेलगाम होते हुए नजर आ रहे हैं. शुक्रवार देर शाम ओल्ड बाईपास स्थिति एसबीआई बैंक के पास बदमाशों ने सागरमल ज्वेलर्स के स्टाफ से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं आम हो गई है.   

आपके शहर में

विज्ञापन

रेकी की, पिस्टल दिखाया और लूट लिए साढ़े चार लाख

मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थाना क्षेत्र के सागरमल ज्वेलर्स के स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार शाम वह ओल्ड बाईपास स्थित एसबीआई बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो गए. 

जांच में जुटी पुलिस 

राजधानी में सरेराह हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है.  

इसे भी पढ़ें: Bihar: भाई देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद, बहन बनीं जज 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन