सीवान में अपराधियों ने घर में घुस जिला परिषद क्लर्क को मारी गोली, मौत
सिवान में अपराधियों ने जिला परिषद कर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना महादेवा ओपी को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
सीवान के महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर मोहल्ले में घर में घुस अपराधियों ने जिला परिषद के कर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान छपरा के छोटा तेलपा गांव निवासी राकेश कुमार पाठक उर्फ विक्की के रूप में की गयी . स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना महादेवा ओपी को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार संध्या छुट्टी होने के कारण राकेश रामदेव नगर स्थित आपने किराये के मकान पर था. तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इधर जैसे ही लोगों को इस घटना की खबर लगी तो लोग उसके किराए के मकान पर पहुंचे. जहां उनलोगों ने देखा कि राकेश की मौत हो गई है और उन लोगों ने इसकी सूचना महादेवा ओपी को दी. जानकारी प्राप्त होने के बात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राकेश तकरीबन आठ वर्षों से जिला परिषद में कार्यरत है और वह रामदेव नगर स्थित अपने मकान पर अकेला ही रहता था. जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने रविवार की संध्या उसे गोली मार दी. जिला परिषद में कार्यरत अन्य कर्मियों ने बताया कि राकेश की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. 2016 से हम लोग राकेश के साथ काम कर रहे हैं आज तक राकेश के साथ किसी तरह की विवाद नहीं हुआ है. वहीं हत्या किस कारण से हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
Also Read: पटना: 20 रुपये नहीं दिये तो पहले छात्र के पेट में मारी गोली, बाद में पान दुकानदार को ठोका, जानें पूरा मामला
परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राकेश पाठक का पैतृक मकान छपरा जिले के छोटा तेलपा पुलिस लाइन के समीप है और राकेश के सभी परिजन वही रहते हैं. परिवार का पालन पोषण के लिए उसका बड़ा भाई मुंबई में रहकर मजदूरी करता है और राकेश सिवान में रहकर नौकरी करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए