बिहार: ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Crime News: बिहार के जहानाबाद में दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या का ससुराल वालों पर आरोप है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के जहानाबाद में ससुराल वालों पर दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या का आरोप है. शहर के एसएन सिन्हा कॉलेज के पास एक महिला की मौत हो गई. ससुराल वाले महिला को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और मायके वालों को इसकी खबर कर दी. जहानाबाद पहुंचे मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. काको थाना क्षेत्र के धरहरा की रहने वाली मधु की शादी एक साल पहले ही घोसी थाना क्षेत्र के करहरा निवासी अमरेंद्र कुमार से हुई थी. लड़की के परिजनों की माने तो महिला थाना में मामला आने के बाद शादी लव मैरिज हुई थी. जिसके खिलाफ परिवार वाले थे. शादी के बाद भी अक्सर दहेज की मांग की जाती थी. मधु की हत्या कर मामले को सांप काटने का शक्ल दिया जा रहा है. फिलहाल शब्द को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है. मामले की सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. वहीं, मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन