Bihar Coronavirus News Updates: बिहार में संक्रमितों की संख्या 781716 हुई, बीते 24 घंटे में 4489 हुए ठीक
बिहार में कारोना संक्रमितों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है. शुकवार को कोरोना से पटना एम्स में तीन मरीजों की मौत हो गयी. वही, 24 घंटे के अंदर पटना जिले में 2116 नये कोरोना के मरीज मिले है. इनमे जीरो से लेकर 10 के बीच 56 बच्चे शामिल है.
बिहार में संक्रमितों की कुल संख्या 781716 हुई
बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6325 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,81,716 हो गई, जबकि चार और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 12,127 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में पटना में तीन और पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई. जबकि, राज्य में अब तक 7,33,673 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 4489 लोग स्वस्थ हो गए.
बिहार में कोरोना के 6325 नए मामले, पटना में मिले 2215 पॉजिटिव
बिहार में आज कोरोना के 6325 मामलों की पुष्टि हुई है. इस दौरान राजधानी पटना में 2215 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. वहीं, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 35916 पहुंच गयी है.
पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, शिवहर में बिना मास्क के पकड़े गए 1129 लोग
शिवहर में पुलिस ने आज मास्क चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बिना मास्क के 1129 लोग पकड़े गए. पुलिस ने इनसे 56,450 रुपए जुर्माना वसूला.
कृषिमंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह कोरोना संक्रमित
बिहार सरकार के कृषि���ंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सामने आ रही है.
दो हजार आरटीपीसीआर जांच में 10 मिल रहे पॉजिटिव.
मुजफ्फरपुर जिले में हो रही आरटीपीसीआर जांच में कम लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं. दो हजार आरटीपीसीआर जांच में मात्र दस लोग ही पॉजिटिव मिल रहे हैं. जबकि, दो हजार रैपिड एंटीजन किट से जांच में करीब 400 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं. हालांकि रैपिड एंटीजन किट से पॉजिटिव आने वाले मरीज की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आने पर भी स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव ही मान रहा है.
राष्ट्रीय स्तर पर 14.78 %, तो बिहार में 3.51% पॉजिटिविटि दर
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है. साथ ही प्रतिदिन करीब दो लाख सैंपलों की जांच करायी जा रही है. बावजूद इसके राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय स्तर से एक-चौथाई कम बनी हुई है. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कोरोना की पॉजिटिविट दर 14.78 बतायी है.राष्ट्रीय स्तर पर 100 सैंपलों की जांच करने पर उसमें 14.78% लोग संक्रमित पाये जा रहे हैं. इधर, बिहार में पॉजिटिविटी दर अभी सिर्फ 3.51% है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए