Bihar corana: पटना के बाद उत्तर बिहार में मिले कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक मरीज, जानें अपने जिले का हाल

Updated:
विज्ञापन

Prayagraj: Migrants wait to board buses to reach their native places after arriving via special train, during the ongoing COVID-19 lockdown, in Prayagraj, Tuesday, May 26, 2020. (PTI Photo) (PTI26-05-2020_000040B)

राजधानी पटना के बाद उत्तर बिहार में सबसे अधिक पॉजिटिव केस जिले में मिले हैं. बीते सात दिनों में जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि राजधानी पटना में 946 पॉजिटिव मरीजों को ट्रेस किया गया है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव केस लगातर घटना के बजाय बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी पटना के बाद उत्तर बिहार में सबसे अधिक पॉजिटिव केस जिले में मिले हैं. बीते सात दिनों में जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि राजधानी पटना में 946 पॉजिटिव मरीजों को ट्रेस किया गया है. पटना व मुजफ्फरपुर के बाद मधुबनी में भी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं. वहां सात दिनों में 65 मरीज मिले हैं. सबसे कम मरीज शिवहर में मिले हैं. वहां सिर्फ एक पॉजिटिव मरीज मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संक्रमित मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

मिल रही जनकारी के अनुसार उत्तर बिहार में जो भी पॉजिटिव मिले है, उनमें किसी कि तबीयत गंभीर नहीं हुई है. पिछले सात दिनों में सरकारी व निजी अस्पताल में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती नहीं हुए हैं. सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जो पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वे होम आइसोलेशन में हैं. कंट्रोल रूम से सभी की हर दिन जानकारी ली जा रही है. इनमें से कोई भी मरीज गंभीर नहीं है. सभी मरीज धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं.

बीते 7 दिनों में मिले पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा

  • पटना- 946

  • मुजफ्फरपुर- 117

  • दरभंगा- 33

  • पूर्वी चंपारण- 03

  • मधुबनी- 65

  • समस्तीपुर- 35

  • सीतामढ़ी- 26

  • पश्चिमी चंपारण 21

  • वैशाली- 31

  • शिवहर- 01

एसकेएमसीएच में सौ बेड का कोविड केयर सेंटर है चालू

सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संक्रमण के मामलों पर विभाग अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि जिले में एसकेएमसीएच में सौ बेड का कोविड केयर सेंटर चालू है. हालांकि वहां मरीज भर्ती नहीं हुए हैं. जिले के जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, वे सभी पटना में भर्ती थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन