ePaper

एनटीपीसी बाढ़ में चल रहे बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन, 41 बच्चियां पुरस्कृत

Updated at : 17 Jun 2022 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी बाढ़ में चल रहे बालिका सशक्तीकरण अभियान का समापन, 41 बच्चियां पुरस्कृत

एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित मासिक आवासीय कार्यशाला का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक के साथ आज हुआ. इस अभियान में 41 प्रतिभागी बालिकाओं ने भाग लिया. समारोह में सभी बालिकाओं के माता पिता व परिजनों को भी आमंत्रित किया गया.

विज्ञापन

बाढ़. एनटीपीसी बाढ़ में बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत आयोजित मासिक आवासीय कार्यशाला का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक के साथ आज हुआ. इस अभियान में 41 प्रतिभागी बालिकाओं ने भाग लिया. समारोह में सभी बालिकाओं के माता पिता व परिजनों को भी आमंत्रित किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि असित दत्ता ,मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख,एनटीपीसी बाढ़ ने कहा कि इस कार्यक्रम ने जिले में ग्रामीण बालिकाओं को सशक्तीकरण करने की दिशा में चल रहे विभिन्न जन कल्याणकरी कार्यक्रमों को एक नयी गति प्रदान की है.

बालिका सशक्तीकरण मिशन की शुरुआत

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली सरकारी विद्यालय की लड़कियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए बालिका सशक्तीकरण मिशन की शुरुआत की है. अंत में उन्होंने प्रतिभागी बच्चियों और उनके माता पिता की प्रशंसा की और उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने एनटीपीसी बाढ़ पर विश्वास प्रकट कर अपनी बच्चियों को एक माह के लिए एनटीपीसी के इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु भेजे थे और इसका सुखद नतीजा आज हम सभी के सामने है.

41 प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार 

इस अवसर पर 41 प्रतिभागी बालिकाओं द्वारा पिछले एक माह से इस कार्यशाला के दौरान सिखाए गए देश भक्ति, लोक नृत्व एवं थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा एक से एक बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों सहित सभी गणमान्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दत्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बालिकाओं के पिता माताओं की शुक्रिया अदा किया आगे भी एनटीपीसी बाढ़ द्वारा इस तरह का जनकल्याण का कार्य आगे भी आयोजित किया जाता रहेगा.

एनटीपीसी बाढ़ में पहली बार हुआ यह कार्यक्रम 

कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए,अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डाया शर्मा ने बताया कि बालिका सशक्तीकरण अभियान को गांव के स्कूलों की युवा लड़कियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया गया था. इसका उद्देश्य शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और समग्र रूप से संवारने से संबंधित गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्रदान कर गांवों की छात्राओं को एक मंच प्रदान करना है. वास्तव में, यह कार्यक्रम एनटीपीसी बाढ़ में पहली बार शुरू हुआ है और इसे बालिका सशक्तीकरण की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करना है.

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों बच्चियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और समूह फोटो प्रदान किया गया. कार्यक्रम में सभी महाप्रबंधक,मन्दाकिनी लेडिज क्लब की अध्यक्षा,सरबरी दत्ता, अंजुला अग्रवाल सहित इस अभियान से जुड़े प्रशिक्षक व विभिन्न समिति के सदस्यों एवं अन्य कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन