ePaper

Government Job in Bihar: CM नीतीश ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, सरकारी पदों पर जल्द भर्ती निकालने का दिया आदेश 

Updated at : 04 Feb 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Government Job in Bihar:: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है.

विज्ञापन

Government Job in Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं और अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द बड़े पैमाने पर बहाली की जायेगी. इसके लिए विभागों में खाली पड़े पदों को चिह्नित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं और श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन समेत अन्य विभागों के मंत्री मौजूद रहे. 

समस्याओं का जल्द होगा निबटारा: CM

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं. जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है, उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी, जिससे आप सभी भली भांति अवगत हैं. हमलोग शुरू से ही बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे.

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले BJP में शामिल होंगे पवन सिंह! बीजेपी सांसद बोले- हमारे लिए करेंगे प्रचार   

इन विभागों को मिले जूनियर इंजीनियर

नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं में जल संसाधन विभाग को 2,338, योजना एवं विकास विभाग को 1273, ग्रामीण कार्य विभाग को 759, पथ निर्माण विभाग को 530,लघु जल संसाधन विभाग काे 484, पीएचइडी को 478, भवन निर्माण विभाग को 430, नगर विकास एवं आवास विभाग को 49 जूनियर इंजीनियर मिले.

इसे भी पढ़ें: पटना, भागलपुर नहीं यह है बिहार का सबसे पुराना जिला, मिनी दार्जिलिंग के नाम से है फेमस

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन