सुपौल में अगवा करने बाद तीन साल के मासूम की हत्या, घर के पास ही मिला शव

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की सुस्ती के कारण कोई का एक्शन नहीं हुआ और अब मासूम की डेड बॉडी उसके घर के पास ही बरामद की गई है.

विज्ञापन

सुपौल. जिले में एक के दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां 3 साल के एक मासूम को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी है. 16 मार्च को 3 साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गयी थी, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण कोई का एक्शन नहीं हुआ और अब मासूम की डेड बॉडी उसके घर के पास ही बरामद की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 मार्च से था गायब

घटना सदर थाना इलाके के चकडुमरिया गांव की है. यहां 15 मार्च को घर के पास ही खेल रहे 3 साल के प्रिंस को अगवा कर लिया गया था. गांव के लोगों ने देखा था कि एक शख्स बाइक पर बैठाकर प्रिंस को ले जा रहा है.

16 मार्च को दर्ज करायी गयी थी शिकायत

इस शख्स की पहचान गांव के ही जामुन शर्मा के तौर पर की गई थी. बच्चे को अगवा किए जाने की शिकायत पुलिस में 16 मार्च को दर्ज करायी गयी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण अपहरणकर्ताओं ने प्रिंस की हत्या कर दी.

आरोपित से हो रही पूछताछ

प्रिंस का शव उसके घर के पास ही बेहद बुरी स्थिति में बरामद किया गया है. खेत से शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भी भेज दिया, इस मामले में देर से एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी जामुन शर्मा के बेटे को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन