ePaper

सुबह 11.45 बजे नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान में फूकेंगे चुनावी बिगुल, दो दिनों में होंगी कई सभाएं

Updated at : 24 Oct 2021 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
सुबह 11.45 बजे नीतीश कुमार कुशेश्वरस्थान में फूकेंगे चुनावी बिगुल, दो दिनों में होंगी कई सभाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार और मंगलवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार पूर्वाह्न 11.45 बजे कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा के खेत मैदान, धबौलिया, प्रखंड-कुशेश्वरस्थान पूर्वी में जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार और मंगलवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार पूर्वाह्न 11.45 बजे दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा के खेत मैदान, धबौलिया, प्रखंड-कुशेश्वरस्थान पूर्वी में जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस मौके पर राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ रहेंगे. इसके बाद सभी नेता अपराह्न 1ः45 बजे मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ईदगाह मैदान, गाजीपुर, प्रखंड-तारापुर में अयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष हम (से) सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और पशु एवं मत्स्य विभाग मंत्री मुकेश सहनी उपस्थित रहेंगे. जदयू प्रदेश कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी नेता हेलीकॉप्टर से पटना से रवाना होंगे.

उनकी पहली चुनावी सभा पूर्वाह्न 11 बजे मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर प्रखंड स्थित रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में होगी. दूसरी सभा दोपहर 12ः30 बजे टेटिया बम्बर प्रखंड स्थित जगन्नाथ प्लस-टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में होगी.

वहीं तीसरी सभा का आयोजन दरभंगा जिला अंतर्गत कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न ढाई बजे से खेत मैदान, ग्यासपुर (मसानकोन) प्रखंड-कुशेश्वरस्थान में होगी. सभी नेता अपराह्न साढ़े चार बजे पटना वापस पहुंचेंगे.

गौरतलब है कि तारापुर विधानसभा उपचुनाव में राजीव कुमार सिंह एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी हैं. वहीं कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में अमन भूषण हजारी एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन