किसान को पीटकर जान से मार डाला

Updated:
विज्ञापन

खेत में मवेशी चराने से मना करने पर किसान को पीट-पीट कर मार डाला गया. घटना साठी थाना के सोमगढ़ पंचायत के सिरिसिया गांव की है.

विज्ञापन

पश्चिमी चम्पारण : खेत में मवेशी चराने से मना करने पर किसान को पीट-पीट कर मार डाला गया. घटना साठी थाना के सोमगढ़ पंचायत के सिरिसिया गांव की है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम खेत में भैंस चराने को लेकर कलाम अंसारी (65) व तराबुल मियां आपस में भिड़ गये. ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया. रविवार की सुबह पुनः दोनों के बीच कहासुनी होते-होते हिंसक झड़प हो गयी. इसमें तराबुल मियां के साथ उसके परिवार के कई अन्य सदस्य लाठी डंडा से प्रहार कर कलाम अंसारी को पीट-पीटकर मार डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन