रिहाइशी इलाके में निकला मगरमच्छ, लोग में दहशत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गंडक नदी का पानी वीटीआर में फैलने के कारण सांप व मगरमच्छ ऊंचे स्थान की खोज में रिहाइशी इलाकों में पहुंच जा रहे हैं
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : गंडक नदी का पानी वीटीआर में फैलने के कारण सांप व मगरमच्छ ऊंचे स्थान की खोज में रिहाइशी इलाकों में पहुंच जा रहे हैं. मंगलवार की देर रात आरडी पुल से विजयपुर जानेवाले मुख्य मार्ग पर श्रीकांत जायसवाल के घर के सामने वन क्षेत्र से भटक कर एक मगरमच्छ जा पहुंचा. इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. इसकी सूचना वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र कार्यालय को दी गयी. इसके बाद वनकर्मियों ने मगरमच्छ काे रेस्क्यू कर लिया. रेंजर महेश प्रसाद ने बताया कि मगरमच्छ काे रेस्क्यू कर कार्यालय परिसर में लाया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन