बिहार के बगहा में नहर में डूबने से शिक्षक की मौत, कोचिंग जाने के दौरान नहाने के चक्कर में गयी जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कीे मौत त्रिवेणी केनाल नहर में डूबने से हो गयी. कोचिंग जाने के दौरान रास्ते में रूक कर नहर में नहाने के क्रम में गहरे पानी में युवक डूब गया.

विज्ञापन

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में त्रिवेणी कैनाल नहर में नहाने के दौरान डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा चौक स्थित राम जानकी मंदिर त्रिवेणी कैनाल नहर की है. मृतक युवक किशन कुमार प्राइवेट स्कूल का शिक्षक था. अपने घर से साइकिल पर सवार होकर स्थानीय स्कूल में छात्रों को पढ़ाने कोचिंग संस्थान जाने के दौरान यह हादसा हुआ. भैरोगंज थाना क्षेत्र के जुड़ा चौक स्थित नहर की यह घटना है.

विज्ञापन

कोचिंग जाने के दौरान नहाने के चक्कर में गयी जान

मिली जानकारी के अनुसार, किशन कुमार पढ़ाने के लिए कोचिंग जा रहा था. इसी दौरान उसम भरी गर्मी के दौरान रास्ते में त्रिवेणी कैनाल नहर में कुछ युवकों को नहाते देखा तो वह भी नहर के किनारे अपनी साइकिल रख नहाने लगा. नहाने के क्रम में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई. हालांकि नहर से गुजरने वाले राहगीरों ने लावारिस हालत में साइकिल व कुछ कपड़े और चप्पल देखे तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी. इसी क्रम में जब देर शाम तक किशन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने किशन की खोजबीन शुरू कर दी.

ALSO READ: बिहार में पूर्व BJP विधायक की गिरफ्तारी का आदेश! पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर भी मुकदमा दायर

शव का पोस्टमॉर्टम कराने आए परिजन

साइकिल और कपड़े से हुई पहचान

परिजनों को जब यह खबर मिली कि किसी युवक की डूबने से मौत हो गई है. नहर के तट पर साइकिल, कपड़ा व चप्पल पड़ा हुआ है. जिसके बाद किशन के पिता हरिशंकर साह परिजन व अन्य लोग राम जानकी नहर के समीप पहुंचे. उन्होंने देखा कि किशन की साइकिल, कपड़े और चप्पल ही वहां थे. परिजनों ने पहचान किया और इसकी सूचना स्थानीय भैरोगंज थाना पुलिस को दी गयी.

गोताखोरों ने शव बाहर निकाला

नहर में युवक की खोजबीन स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शुरू कर दी गई. खोजबीन के दौरान गोताखोरों ने मृत युवक के शव को बरामद किया .मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया.

बोले थानाध्यक्ष

भैरोगंज थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सासाराव गांव निवासी हरिशंकर साह के 18 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है. युवक की मौत नहर में डूबने से प्रतीत हो रहा है . कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था किशन

मृत युवक के पिता हरिशंकर साह ने बताया कि किशन निजी विद्यालय में छात्रों को पढ़ाता था.वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था .घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

(बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन