'पुलिस पर हमला और पुलिस ही गायब', बिहार के इस जिले में 32 साल पुराने मामले में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2026 5:45 PM
बगहा कोर्ट
Bagaha Court: बगहा की अदालत ने 1994 के रामचंद्र चौधरी गैंग के साथ हुए मुठभेड़ मामले में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी किया है. जज ने कहा कि पुलिस पर हमले के केस में खुद पुलिसवालों का गवाही के लिए न आना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Bagaha Court, इजरायल अंसारी: बिहार के बगहा में 32 साल पुराने एक मुठभेड़ मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने एक साथ 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. इसके पीछे की वजह यह है कि इतने अहम केस में बार-बार तारीख पड़ने के बावजूद कोई भी पुलिसकर्मी गवाही देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंच रहा था.
किस बात पर जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई और साफ कहा कि जिस मामले में पुलिस पर हमला हुआ था, उसी मामले में पुलिसकर्मियों का गवाही के लिए न आना गंभीर बात है. इसलिए कोर्ट ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को अगली तारीख पर हर हाल में उपस्थित होने का आदेश दिया है.
इस मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि यह केस साल 1994 का है. उस समय गोवर्धना थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. टास्क फोर्स की टीम जंगल इलाके में छापेमारी के लिए निकली थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मामला जानिए
इसी दौरान रामचंद्र चौधरी गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गैंग में केदार महतो, बिका महतो, कनैया साह, बसंत मुंडा और रामनंद महतो समेत कई अपराधी शामिल थे. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई.
कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही, लेकिन बाद में अपराधी मौके से भाग निकले. पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी को पकड़ नहीं सकी. घटनास्थल से कई सामान बरामद किए गए थे. अब इतने साल बाद भी केस की सुनवाई जारी है, लेकिन गवाहों के कोर्ट में न आने से प्रक्रिया धीमी हो गई है. इसी वजह से कोर्ट को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है.
इसे भी पढ़ें: जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत
विधायक ओसामा साहब के खिलाफ FIR, सिवान पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










