जमीन मालिक ने मंच व हैलीपैड निर्माण रोका

Published at :22 Apr 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन मालिक ने मंच व हैलीपैड निर्माण रोका

गौनाहा : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुरली भरहवा में प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गयी है. लेकिन हाल के दिनों में हेली पैड व मंच के निर्माण में कतिपय कारणों से रूकावट आ गयी है. निर्माण कार्य की रूकावट की सूचना मिलते ही नरकटियागंज एसडीएम चंदन चौहान व एसडीपीओ अमन कुमार मुरलीभरवा पहुंचे. मंच व […]

विज्ञापन

गौनाहा : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुरली भरहवा में प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गयी है. लेकिन हाल के दिनों में हेली पैड व मंच के निर्माण में कतिपय कारणों से रूकावट आ गयी है.

निर्माण कार्य की रूकावट की सूचना मिलते ही नरकटियागंज एसडीएम चंदन चौहान व एसडीपीओ अमन कुमार मुरलीभरवा पहुंचे. मंच व हेलीपैड निर्माण रूकावट की कारणों को पता किया. पदाधिकारी द्वय को निर्माण कार्य में लगे मजदूर व अन्य लोगों ने बताया कि दीबू यादव के जमीन पर मंच व हेलीपैड का निर्माण हो रहा है. लेकिन जमीन मालिक की ओर से इस पर आपत्ति जतायी जा रही है. दोनों पदाधिकारियों ने जमीन मालिक को समझा-बूझाकर मनाया. उसके बाद ही मंच व हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन