अंतिम प्रतिवेदन सौंपने का दिया निर्देश सख्ती

बेतिया : 20 लाख रुपया धोखाधड़ी मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कांड के अनुसंधानक को अंतिम प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है़ धोखाधड़ी मामले में प्रोपर्टी डीलर सुनील कुमार चौबे पर मामला सत्य पाया गया है़ जबकि अभी सुनील चौबे न्यायालय से जमानत पर चल रहे हैं. इस मामले में अन्य सभी आरोपियों […]
बेतिया : 20 लाख रुपया धोखाधड़ी मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने कांड के अनुसंधानक को अंतिम प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है़ धोखाधड़ी मामले में प्रोपर्टी डीलर सुनील कुमार चौबे पर मामला सत्य पाया गया है़ जबकि अभी सुनील चौबे न्यायालय से जमानत पर चल रहे हैं. इस मामले में अन्य सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी का लगाये गया आरोप गलत पाया गया है़
जिससे उन्हें पुलिस ने जांच के क्रम में बरी कर दिया है़ सुनील चौबे पर लाल बाजार के राजीव कुमार केशान ने 20 लाख रुपया धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ दर्ज प्राथमिकी में सुनील चौबे, उनके पुत्र मिलन चौबे, मनोज कुमार चौबे को आरोपी बनाया गया था़ आरोप था कि सुनील चौबे से पीड़ित का परिवारिक संबंध था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




