छह बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :30 Aug 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
छह बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

चौतरवा : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतिलार मौजा टोला गांव में छापेमारी कर छह बोतल शराब के साथ एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि रविवार की रात विनोद जायसवाल के दुकान से एक बोतल 180 एमएल की गोल्ड फ्रेंड व 5 बोतल 200 […]

विज्ञापन

चौतरवा : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतिलार मौजा टोला गांव में छापेमारी कर छह बोतल शराब के साथ एक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि रविवार की रात विनोद जायसवाल के दुकान से एक बोतल 180 एमएल की गोल्ड फ्रेंड व 5 बोतल 200 एमएल का लैला शराब बरामद किया गया. हालांकि विनोद जायसवाल तो नहीं पकड़ाया. परंतु दुकान पर शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिला के खड्डा थाना के मुजौली निवासी अजय जायसवाल है. इस मामले में कांड संख्या 218/16 दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार अजय जायसवाल को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फरार शराब कारोबारी विनोद जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन