2001 में बाढ़ ने मचायी थी तबाही

Published at :28 Jul 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
2001 में बाढ़ ने मचायी थी तबाही

अरेराज : प्रखंड के गंडक तटवर्ती क्षेत्र में वर्ष 2001 में अायी बाढ़ में दियरा सहित एक दर्जन गावों में सहित भारी तबाही मचायी थी. साथ ही सखवा टोक गांव भी पानी में विलीन हो गया था. उसी आशंका को देखते हुए सरकार द्वारा गंडक तटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. जिसके […]

विज्ञापन

अरेराज : प्रखंड के गंडक तटवर्ती क्षेत्र में वर्ष 2001 में अायी बाढ़ में दियरा सहित एक दर्जन गावों में सहित भारी तबाही मचायी थी. साथ ही सखवा टोक गांव भी पानी में विलीन हो गया था. उसी आशंका को देखते हुए सरकार द्वारा गंडक तटवर्ती क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. जिसके कारण लोग घर द्वार को छोड़ कर माल मवेशी व बच्चे के साथ सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करना शुरू कर दिये है.

ग्रामीण सूत्रों की माने तो वर्ष 2001 में दो अगस्त को देखते देखते एक सौ से अधिक दो मंजिला घर घंटा भर में ही पानी में विलीन हो गया. साथ ही दर्जनों गांव में पानी प्रवेश करने से सैकड़ों परिवार को तबाही झेलना पड़ी थी. वही तटबंध पर की स्थानों पर कटाव शुरू हो गया था.

कौन-कौन गांव हुआ था प्रभावित
गंडक तटवर्ती नवादा अहिरटोली, तिवारीटोला, सरेया पांडेयटोला, सखवा, सिकटीया, जितवारपुर, भवानीपुर बिन्दटोली, मलाहटोली, पुछरिया, इजरा सहित कई गांव हुए थे प्रभावित.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन