50 हजार दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Published at :09 Jun 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

बेतिया / योगापट्टी : 50 हजार दहेज की खातिर ससुराव वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी़ लाश को जला कर साक्ष्य मिटा दिया़ घटना योगापट्टी थाना के मच्छरगांवा बाजार की बतायी गयी है़ इस बावत मृतक ममता देवी की चनपटिया थाना के लखौरा निवासी बुआ पुकरन देवी ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

बेतिया / योगापट्टी : 50 हजार दहेज की खातिर ससुराव वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी़ लाश को जला कर साक्ष्य मिटा दिया़ घटना योगापट्टी थाना के मच्छरगांवा बाजार की बतायी गयी है़ इस बावत मृतक ममता देवी की चनपटिया थाना के लखौरा निवासी बुआ पुकरन देवी ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़

दर्ज प्राथमिकी में विकाउ साह, राजकुमार साह, किरण कुमारी, मुस्मात चंपा, केरली देवी व नागेन्द्र साह को आरोपी बनाया गया है़ प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ममता देवी की शादी कुछ दिन पूर्व विकाउ साह के घर हुई थी़ शादी के बाद से हीं ससुराल वाले 50 हजार रूपाया दहेज की मांग करने करते रहे़ इसी बीच ससुराल वालों ने ममता की हत्या 5 मई को कर दी व साक्ष्य मिटाने के नियत से लाश को जला दिया़

योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
से गंभीरता से लेते हुए उनके वेतन निकासी पर भी रोक लगा दी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन