तीन लालटेन चौक से शातिर बाइक लिफ्टर गिरफ्तार

Published at :07 Dec 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लालटेन चौक से शातिर बाइक लिफ्टर गिरफ्तार

बेतिया : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शहर के तीन लालटेन चौक के समीप से शातिर बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार बाइक चोर कमलनाथ नगर के अंजनी कुमार बताया गया है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि अंजनी नगर थाना कांड संख्या 824/2015 का नामजद अभियुक्त है. […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शहर के तीन लालटेन चौक के समीप से शातिर बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार बाइक चोर कमलनाथ नगर के अंजनी कुमार बताया गया है.

नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि अंजनी नगर थाना कांड संख्या 824/2015 का नामजद अभियुक्त है. इसके अलावे शहर व अन्य जगहों पर हुई बाइक की चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है.

वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह छापेमारी कर शातिर बाइक चोर अंजनी को तीन लालटेन चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार बाइक लिफ्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन