शराब पीने से युवक की मौत

नरकटियागंज : नगर के सब्जी मंडी रोड से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक नगर के पुरानी बाजार निवासी बेचू अंसारी का पुत्र धनू अंसारी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी मंडी रोड में एक युवक मृत अवस्था में पाया […]
नरकटियागंज : नगर के सब्जी मंडी रोड से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक नगर के पुरानी बाजार निवासी बेचू अंसारी का पुत्र धनू अंसारी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी मंडी रोड में एक युवक मृत अवस्था में पाया गया था. वह ब्लू रंग का टी शर्ट तथा कला रंग का पेंट पहना था.
गुरुवार की सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है. मृतक के नाक से खून बह रहा था. तथा उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी. आसपास के लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक को देर रात तक शराब के नशे में देखा गया था. युवक के भाई फिरोज ने बताया की वह लगभग दो वर्षों से नेपाल में रहता था.
बीमार होने के कारण वह नरकटियागंज अपने घर आ गया था. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










