शहर में नौ घंटे गुल रही बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : गरमी इन दिनों परवान पर है तो शहर में बिजली कटौती भी. सोमवार की रात जहां शहर में पूरे नौ घंटे बिजली गुल रही. वहीं डीएम कोठी फीडर में भी चार घंटे कटौती कर दी गयी. पूरी रात उमस भरी गरमी ने लोगों का सुख-चैन छिन लिया. बताया गया कि सोमवार की शाम […]
विज्ञापन
बेतिया : गरमी इन दिनों परवान पर है तो शहर में बिजली कटौती भी. सोमवार की रात जहां शहर में पूरे नौ घंटे बिजली गुल रही. वहीं डीएम कोठी फीडर में भी चार घंटे कटौती कर दी गयी.
पूरी रात उमस भरी गरमी ने लोगों का सुख-चैन छिन लिया. बताया गया कि सोमवार की शाम 5.30 बजे ही बिजली गुल हो गयी, जो रात में सीधे एक बजे लौटी. इसके बाद सुबह के चार बजे फिर सप्लाई बाधित कर दी गयी. इससे इन्वर्टर भी दो-तीन घंटे में ही जवाब दे गया. ऊपर से बिजली कटौती ने दिनचर्या ही बिगाड़ कर रख दी. हाल यह रहा कि मोटर नहीं चलने से मंगलवार की सुबह पानी की दिक्कत पैदा हो गयी. बिजली कटौती से व्यवसायी, नौकरीपेशा, छात्र, गृहणी सभी परेशान दिखे.
डीएम कोठी को फीडर से होती है सप्लाई
शहर में विद्युत आपूर्ति कुल तीन फीडरों से होती है. इसके अलावा डीएम कोठी फीडर अलग है. इस फीडर से न्यायिक अधिकारियों के अलावा डीएम आवास, डीआइजी आवास, एसपी आवास, ऑफिसर्स कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति होती है.
शहर में सोमवार की रात हुई कटौती की वजह लोड शेडिंग बतायी जा रही है. यानी वितरण घर को इतना बिजली नहीं मिली कि वह टाउन के फीडरों को चला सके. लिहाजा कम उपलब्धता के चलते इमरजेंसी कटौती कर दी गयी.
बारी टोला स्थित ग्रिड से बताया गया कि सीएलडी पटना से 12 मेगा वाट बिजली मिली थी. सब स्टेशन ने महज छह मेगा वाट का ही लोड लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










