सिपाही समेत पांच लोगों के घरों से 25 लाख के सामान की चोरी

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 12:29 AM

विज्ञापन

शहर के करीब आधा दर्जन घरों के लिए होली का दिन संकट लेकर आया. घर को सुनसान पाकर चोरों ने शहर के कई घरों को निशाना बनाया. मौका देख घर का ताला तोड़ा व लाखों के नकद व आभूषण की चोरी कर ली.

विज्ञापन

बेतिया : शहर के करीब आधा दर्जन घरों के लिए होली का दिन संकट लेकर आया. घर को सुनसान पाकर चोरों ने शहर के कई घरों को निशाना बनाया. मौका देख घर का ताला तोड़ा व लाखों के नकद व आभूषण की चोरी कर ली. चोरी के मामले मुफस्सिल थाना के दो मकानों में स्थित चार लोगों के आवास समेत मनुआ पुल के छावनी में चोरों ने घटना को अंजाम दिया. इसको लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

चोरी की घटना को लेकर केआर के पास रहने वाले सुनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर होली मनाने के लिए गये हुए थे. जब वापस घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर जाकर देखा तो दीवान व गोदरेज खुले थे और आसपास सामान बिखरे पड़े थे. घर के सामान की खोजबीन की तो चोरों ने आठ लाख के आभूषण, 77 हजार नगद, एलआईसी के कागजात, एटीएम व चेकबुक के अलावा और भी सामान चोरी कर लिये गये थे. सुनिल ने बताया कि उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका हैं. चोरी में आंगनबाड़ी से संबंधित कागजात भी चोरी हुए हैैं. इतना ही नहीं घर किराये पर रह रहे विनवलिया शिकारपुर के गुड्डु सिंह के घर से भी ढ़ाई लाख के आभूषण व पंद्रह हजार नगद चोरी कर लिये गये हैं. उधर दूसरी घटना में बेलबाग सुभाषनगर के शैलेंद्र कुमार मिश्रा व धर्मनाथ पाण्डेय के आवास से भी लाखों की चोरी की गयी है. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि चोरी में घर से लाखों के आभूषण, महंगे कपड़े व पैंतालिस हजार नगद की चोरी की गयी है. वहीं पुलिस जवान धर्मनाथ पाण्डेय के घर से आभूषण व चालीस हजार नगदी की चोरी कर ली गयी है. मुफ्ससिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

छावनी के एक मकान से दस लाख के सामान व नकद की चोरी : छावनी रॉयल कॉलोनी स्थित पैजान बख्त के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली है. फैजान ने थाना को आवेदन दे बताया है कि वे चंड़ीगढ़ रहते हैं. फोन से जानकारी मिलने पर अपने दोस्त को भेजा. घर से टीवी, बाइक, घड़ी, आभूषण व 25 हजार नगद के साथ कुल दस लाख की चोरी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन