बस की ठोकर से छात्र की मौत
Updated at : 13 Feb 2020 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ घंटों किया सड़क जाम नौतन/जगदीशपुर : बस की ठोकर से छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बेतिया-अरेराज रोड में हरदिया फार्म के पास शव को रखकर घंटों जाम रखा. मृतक रंजीत कुमार अमवा मझार हाई स्कूल का छात्र था. इसको लेकर जाम में आसपास के ग्रामीणों […]
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ घंटों किया सड़क जाम
नौतन/जगदीशपुर : बस की ठोकर से छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को बेतिया-अरेराज रोड में हरदिया फार्म के पास शव को रखकर घंटों जाम रखा. मृतक रंजीत कुमार अमवा मझार हाई स्कूल का छात्र था. इसको लेकर जाम में आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमी रही.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम मुफस्सिल थाना के छौराहा के किशोर महतो के बेटा रंजीत कुमार(16) घर से कठैया चौक एडमिट कार्ड का फोटो स्टेट कराने निकला. इसी बीच हरदिया फार्म के पास तेज रफ्तार से आ रही नार्थ बिहार बस की चपेट में आ गया और इससे बुरी तरह जख्मी हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार मौके पर पहुंच जख्मी छात्र को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बेतिया पहुंचाये, जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाते समय रास्ते में जगदीशपुर के समीप जख्मी छात्र की मौत हो गयी. इससे नाराज परिजनों के साथ गांव के लोगों ने बुधवार को बेतिया-अरेराज रोड में हरदिया चौक के समीप शव को रखकर जाम कर दिया.
आक्रोशित लोग घटनास्थल पर डीएम व एसपी के बुलाने के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की खबर मिलते ही एसडीओ विद्यानाथ पासवान, एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नौतन सीओ विवेक कुमार मिश्रा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार दल-बल के साथ लोगों से बातचीत किया. सझता बुझाकर सरकारी स्तर पर मिलने वाली मुआवजा के आश्वासन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेजवाये और जाम खत्म कराये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




