घर में घुसे दुष्कर्म के आरोपित को पीटा

Updated:
विज्ञापन

नौतन : थाना क्षेत्र के धुमनगर बरवरिया गांव में एक महिला के घर में घुसे दुष्कर्म के आरोपित युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार देर रात की बतायी गयी है. पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है. […]

विज्ञापन

नौतन : थाना क्षेत्र के धुमनगर बरवरिया गांव में एक महिला के घर में घुसे दुष्कर्म के आरोपित युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना बुधवार देर रात की बतायी गयी है. पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
ग्रामीण सूत्रों की माने तो दोनों विवाहित हैं तथा दोनों में पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कई बार इस मामले में आरोपित युवक मनोज शर्मा को ग्रामीणों ने समझाया था. लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात्रि महिला के कमरे में घुसकर आरोपित युवक संबंध बना रहा था.
तभी घर के लोगों को इसकी भनक मिली और घर के लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर दिया. दोनों को पकड़कर लोगों ने पहले तो पिटाई की और फिर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन