कलेक्ट्रेट रोड के 188 दुकानदारों का दावा खारिज, टूटेंगी दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2020 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

समाहर्ता के कोर्ट ने सुनाया फैसला बेतिया : मोहर्रम चौक से हरिवाटिका चैक तक बनी जिला परिषद की दुकानों के मामले में जिला समाहर्ता के न्यायालय में आज अंतिम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान समाहर्ता ने दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत किये गये दावे को खारिज कर दिया और इन दुकानों को खाली करने के लिए प्रक्रिया […]
विज्ञापन
समाहर्ता के कोर्ट ने सुनाया फैसला
बेतिया : मोहर्रम चौक से हरिवाटिका चैक तक बनी जिला परिषद की दुकानों के मामले में जिला समाहर्ता के न्यायालय में आज अंतिम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान समाहर्ता ने दुकानदारों द्वारा प्रस्तुत किये गये दावे को खारिज कर दिया और इन दुकानों को खाली करने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दिया है. ज्ञातव्य हो कि हरिवाटिका चौक से तीन लालटेन चौक पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है और यह सड़क चौड़ा भी किया जाना है.
निर्धारित मापी में सड़क की अनुपलब्धता के कारण विभाग की ओर से बार बार जिला प्रशासन से निर्धारित भू-भाग की मांग की जाती रही है. लेकिन सड़क किनारे नाले के बाहर दुकानों का निर्माण कर लिये जाने से जिला प्रशासन को आवश्यक भू-भाग उपलब्ध नहीं हो रहा था. उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2004 में पारित एक न्यायादेश के आलोक में समाहर्ता ने इन दुकानदारों को नोटिस भेजकर जिला परिषद के साथ हुए एकरारनामा की मांग की जाती रही. लेकिन कई तिथियों पर चली सुनवाई के बाद भी एकरारनामा की प्रति प्रस्तुत करने में दुकानदार नाकाम रहे. जिला परिषद की ओर से कई लोगो को दुकानें आवंटित कर दुकानों का पक्का निर्माण कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




