फेसबुक पर अपलोड वीडियो से आमने-सामने हुए दो गुट

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : सीएए के विरोध व समर्थन को लेकर आयोजित रैली, सभा के बाद शहर के कुछ मुहल्ले में तनाव का माहौल है. हालांकि पुलिस प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है. चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई. इधर, रविवार को सीएए के समर्थन में भाजपा की जागरूकता यात्रा समाप्त होने के […]

विज्ञापन

बेतिया : सीएए के विरोध व समर्थन को लेकर आयोजित रैली, सभा के बाद शहर के कुछ मुहल्ले में तनाव का माहौल है. हालांकि पुलिस प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है. चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई. इधर, रविवार को सीएए के समर्थन में भाजपा की जागरूकता यात्रा समाप्त होने के बाद देर शाम इंदिरा चौक पर दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों गुटों में हल्की मारपीट भी हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
हालांकि, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर ली. जानकारी के अनुसार जागरूकता यात्रा से जुड़े नारेबाजी की कुछ वीडियो एक युवक ने फेसबुक पर अपलोड का दिया था, जो कुछ युवकों को रास नहीं आया. इससे नाराज युवक उसे ढूंढ़ कर उसकी पिटाई करने लगे. इसे देख कई लोग उक्त युवक के समर्थन में खड़े हो गए.
वहां स्थिति नाजुक बन गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर कई जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन