स्टेशन पर मोबाइल छीन भाग रहे दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नरकटियागंज : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मोबाइल छीन कर भाग रहे दो युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपियों में सीतामढ़ी का संजय राय व शहर के प्रकाश नगर का विरेंद्र कुमार शामिल हैं. रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को प्लेटफार्म नंबर चार से एक यात्री का मोबाइल […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर मोबाइल छीन कर भाग रहे दो युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार की है. गिरफ्तार आरोपियों में सीतामढ़ी का संजय राय व शहर के प्रकाश नगर का विरेंद्र कुमार शामिल हैं. रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को प्लेटफार्म नंबर चार से एक यात्री का मोबाइल छीन कर भागने के क्रम में बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पास पकड़ा गया. दोनों के पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए है. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों को गुरूवार के दिन पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी है.
बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर एक यात्री मोबाइल से कही बात कर रहा था. दोनों वहां पहुंचे और मोबाइल छीन बाजार की ओर भागने लगे. यात्री भी उनके पीदे दौड़ पड़ा. हनुमान मंदिर के पास दोनों पकड़ लिए गए. वहां लोगों ने जमकर उनकी धुनाई की. इस बीच रेल पुलिस को सूचना मिली और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










