ePaper

आज भितिहरवा पहुंचेंगे रांची हाइकोर्ट के जस्टिस

Updated at : 02 Oct 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
आज भितिहरवा पहुंचेंगे रांची हाइकोर्ट के जस्टिस

बेतिया : रांची हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अनंत विजय सिंह बुधवार को जिले के भितिहरवा पहुंचेंगे. यहां वें भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट की ओर से गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे. ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे […]

विज्ञापन

बेतिया : रांची हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अनंत विजय सिंह बुधवार को जिले के भितिहरवा पहुंचेंगे. यहां वें भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट की ओर से गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे. ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से ट्रस्ट के भितिहरवा स्थित कार्यालय भवन में किया गया है.

समारोह की अध्यक्षता माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनन्त विजय सिंह करेंगे. इस अवसर पर प्रार्थना सभा के साथ कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा चरखा संचालन, गांधी जी के विचारों पर चर्चा होगी।. इंटेक’ संस्था के बेतिया चैप्टर द्वारा गांधी जी के जीवन एवं अंवदानों पर आधारित प्रर्दशनी एवं फिल्म का प्रदर्शन होगा. ट्रस्ट द्वारा निर्मित टेली फिल्म ‘नीले रंग की लाल कहानी’ का विशेष शो भी होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन