ePaper

किशोर की हत्या कर शव को पेट्रोल छिड़क जलाया

Updated at : 01 Oct 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर शव को पेट्रोल छिड़क जलाया

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा गांव में एक किशोर की हत्या कर आनन-फानन में उसके शव को पेट्रोल व केरोसिन छिड़क जला देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में मृतक के पिता नंदलाल राम ने शिकारपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोहन साह व उसके घर के सदस्यों पर […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा गांव में एक किशोर की हत्या कर आनन-फानन में उसके शव को पेट्रोल व केरोसिन छिड़क जला देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में मृतक के पिता नंदलाल राम ने शिकारपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोहन साह व उसके घर के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन में नंदलाल ने बताया है कि उसके ग्यारह वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की हत्या उस वक्त कर दी गयी जब वह मोहन साह के दुकान में टीवी देखने गया था.

बताया है कि अनीश कुमार भोजन करने के बाद मोहन साह के किराना दुकान में टेलीविजन देखने गया. कुछ देर बाद जब नंदलाल की छोटी बेटी अनीश को घर बुलाने गई, तो मोहन साह की पत्नी रेशमा देवी ने कहा घर चली जाओ, दुकान बंद होने पर वह चला जायेगा. देर रात जब वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने अनीश की खोज प्रारंभ की.
लेकिन कहीं पता नहीं चला. परिजनों को सुबह पांच बजे मोहन साह की दुकान के बरामदे में अनीश का शव मिला. अनीश के परिजनों को बताया गया कि उनका बेटा अनीश दुकान में चोरी करने आया था. उसी दौरान बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई. उधर दुकानदार ने मृतक पर पहले भी दो बार चोरी करने का आरोप लगाया है.
बताया जाता है कि मोहन साह के दुकान में बराबर चोरी होती थी. इसे देखते हुए उसने दुकान में बिजली का नंगा तार दौड़ा दिया था. अनीश के उसके चपेट में आने के बाद मौत की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले में छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन