भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

नरकटियागंज : भारी बारिश व बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शुक्रवार को बीडीओ राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों के साथ आपात बैठक की. बैठक में अधिकारियों को हर हाल में मुख्यालय में बने रहने का निर्देश जारी किया. बीडीओ ने अधिकरियों व कर्मियों को निर्देश […]
नरकटियागंज : भारी बारिश व बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. शुक्रवार को बीडीओ राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों के साथ आपात बैठक की. बैठक में अधिकारियों को हर हाल में मुख्यालय में बने रहने का निर्देश जारी किया. बीडीओ ने अधिकरियों व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
ऐसे में बाढ़ की संभावना से इंकार नही किया जा सकता. सभी अधिकारी मुख्यालय में बने रहेंगे. बीडीओ ने पंचायत सचिवों, विकास मित्रों व आवास सहायकों को अपने अपने पंचायत मुख्यालय में रह कर स्थित पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड सदस्यों को भारी बारिश की चेतावनी से संबंधित पत्र भेजा गया है.
साथ ही किसी भी आपात स्थिति में प्रखंड मुख्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर अद्यतन जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बीपीआरओ परमानंद साह, पीओ नीरज कुमार, जेई कुंदन कुमार, पंचायत सचिव पारस साह, आवास पर्यवेक्षक नीतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




