बिजली के करंट से खेत में जा रहे युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 1:04 AM
बैरिया : थाना क्षेत्र की फुलियाखाड़ पंचायत अंतर्गत संमधवा गांव के रामाशीष मुखिया के पुत्र मुन्ना मुखिया की मौत मंगलवार की सुबह हाईटेंशन बिजली तार के करंट की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने धान के खेत देखने जा रहा था. तभी खेत में लगे हरे पेड़ में बिजली के […]
बैरिया : थाना क्षेत्र की फुलियाखाड़ पंचायत अंतर्गत संमधवा गांव के रामाशीष मुखिया के पुत्र मुन्ना मुखिया की मौत मंगलवार की सुबह हाईटेंशन बिजली तार के करंट की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपने धान के खेत देखने जा रहा था. तभी खेत में लगे हरे पेड़ में बिजली के हाईटेंशन तार के सटे होने के कारण उसमें करंट आ गया था.
युवक ने जैसे ही पेड़ का सहारा लिया, वह करंट की चपेट में आ गया तथा उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. ग्रामीण किसानों ने गांव में युवक के मरने की सूचना उसके परिजनों को दी. उसके बाद परिजनों के द्वारा बैरिया थाना को सूचना दी गयी. बैरिया पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि बिजली की करंट लगने से युवक की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










