एमजेके कॉलेज में नामांकन फाॅर्म के साथ 10 रुपये वसूलने पर भड़के छात्र, फूंका पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

लगाया आरोप, बिना नोटिस अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं रुपये बेतिया : एमजेके कॉलेज में शुक्रवार से स्नातक पार्ट वन में शुरू हुए नामांकन फार्म के साथ 10 रुपये वसूलने का आरोप लगाकर छात्रों ने हंगामा किया. इस दौरान अभाविप की अगुवाई में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन का पुतला भी फूंका. छात्रनेता चंदन […]
विज्ञापन
लगाया आरोप, बिना नोटिस अवैध रूप से वसूले जा रहे हैं रुपये
बेतिया : एमजेके कॉलेज में शुक्रवार से स्नातक पार्ट वन में शुरू हुए नामांकन फार्म के साथ 10 रुपये वसूलने का आरोप लगाकर छात्रों ने हंगामा किया. इस दौरान अभाविप की अगुवाई में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन का पुतला भी फूंका. छात्रनेता चंदन सैनी ने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस के नामांकन फार्म के साथ अवैध रूप से 10 रुपये लिया जा रहा है. जबकि इस संदर्भ में विवि से कोई निर्देश नहीं है. उन्होंने तत्काल वसूली पर रोक लगाने की मांग की.
चंदन ने कहा कि नामांकन को लेकर सिर्फ एक ही काउंटर बनाया गया है. जहां ठेलमठेल है और मारपीट की नौबत आ जा रही है. छात्र नेता साहेब शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत से नामांकन फॉर्म में 10 रुपये लिया जा रहा है. अगर यह धांधली बंद नहीं हुआ तो अभाविप इस पर हल्ला बोल करेगी. छात्र नेताओं ने इस दौरान फॉर्म देने और जमा करने का अलग अलग काउंटर बनाने की मांग की. वहीं छात्र नेता सोनू चौबे ने कहा कि कॉलेज में समस्याओं का अंबार है.
शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. मौके पर आकाश कुमार, राहुल कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार, ऋषि श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अखिलेश गुप्ता, आदर्श आर्या, धनंजय मिश्रा, विशाल सिंह, नवनीत राव, नितीश कुमार, निखिल कुमार, आकाश कुमार आदि छात्र मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




