अपराधियों ने महिला से 58 हजार रुपये लूटे

बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक से बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से पर्स समेत 58 हजार रुपये लूट लिये. अपराधी घटना को अंजाम देकर मंशा टोला की तरफ फरार हो गये. पीड़िता मुफस्सिल थाना के रानी पकड़ी की उमापति देवी हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उमापति देवी की शिकायत पर […]
बेतिया : शहर के हरिवाटिका चौक से बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से पर्स समेत 58 हजार रुपये लूट लिये. अपराधी घटना को अंजाम देकर मंशा टोला की तरफ फरार हो गये. पीड़िता मुफस्सिल थाना के रानी पकड़ी की उमापति देवी हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उमापति देवी की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार उमापति देवी अपने भतीजा नीरज कुमार शर्मा के साथ बैंक से पैसा निकालने बेतिया आयी थीं. स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा से 40 हजार रुपये उन्होंने निकला. जबकि उनके पर्स में पहले से 18 हजार रुपया था. पैसा निकालकर वह भतीजा के साथ हरिवाटिका चौक पर एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुकी. नाश्ता करके जब वह दुकान से बाहर निकली तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे. एक अपराधी ने उनका बैग झपट लिया और इसके बाद दोनों फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




