इनरवा व बलथर में दहेज के लिए महिलाओं को घर से निकाला

बेतिया : बलथर थाना के बलथर गांव तथा इनरवा के भटकौल गांव में दो नवविवाहिताओं को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया है. दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है. बलथर निवासी गोविंद पटेल की पत्नी राजनंदनी देवी (20) ने एफआईआर में बताया है कि उसके पति […]
बेतिया : बलथर थाना के बलथर गांव तथा इनरवा के भटकौल गांव में दो नवविवाहिताओं को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया है. दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है. बलथर निवासी गोविंद पटेल की पत्नी राजनंदनी देवी (20) ने एफआईआर में बताया है कि उसके पति लद्दाख में मजदूरी करते है. राजनंदनी का मायके मुफस्सिल थाना के आईटीआई में वह 18 अगस्त को अपने ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
भसुर प्रदीप पटेल, दयादिन ऋषि देवी तथा सास राजपति देवी ने उसे मारपीट कर खाना देना बंद कर दिया. जबकि वह गर्भवती है, बाद में उसे घर से निकाल दिया. इधर इनरवा थाना के भटकौल गांव में ससुराल वालों ने नेहा देवी को दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आ जाने के कारण उसकी जान बच गयी.
एफआईआर में नेहा के पति संजीव तिवारी उर्फ संजू तिवारी समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है. नेहा ने बताया है कि 29 जून 18 को उसकी शादी हुई थी. दहेज में बाइक व एक लाख रूपया नहीं मिलने के कारण रात्रि में उसे ससुराल वालों ने मारने का प्रयास किया, लेकिन उसके चिल्लाने पर आसपड़ोस के लोग मौके पर आ गए. जिससे उसकी जान बच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




