सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चनपटिया :जैतिया पंचायत के पडूकिया निवासी अदावत बैठा का पुत्र मंकेश कुमार की मौत बाइक से एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. मंकेश कुमार अपने पिता का खाना पहुंचाने कैथवलिया चौक पर सोमवार की रात्रि में बाइक से […]
विज्ञापन
चनपटिया :जैतिया पंचायत के पडूकिया निवासी अदावत बैठा का पुत्र मंकेश कुमार की मौत बाइक से एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंपते हुए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. मंकेश कुमार अपने पिता का खाना पहुंचाने कैथवलिया चौक पर सोमवार की रात्रि में बाइक से गया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
जब वह पिता को खाना देकर लौट रहा था. इस क्रम में कैथवलिया से पडूकिया रास्ते में जंगल के पास साइकिल से एक युवक कैथवलिया आ रहा था. इसी बीच जंगल के पास इस बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक व साइकिल की आपस में टक्कर हो गयी.
बताते हैं कि बाइक इतनी तेज गति में थी कि टक्कर होते ही बाइक चालक गन्ने के खेत में जा गिरा और सिर में काफी चोट लग गयी और मुंह का जबड़ा फट गया. हालांकि सूचना मिलते ही उसके परिजन आनन-फानन में बाइक चालक को बेलोरो से इलाज के लिए बेतिया ले गये. इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना थानाध्यक्ष मनीश कुमार शर्मा दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से बाइक सवार घायल को बेतिया भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन