ePaper

लौरिया से तीसरे दिन भी कटा रहा रामनगर नरकटियागंज सहित गोनौली का संपर्क

Updated at : 27 Jul 2019 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
लौरिया से तीसरे दिन भी कटा रहा रामनगर  नरकटियागंज सहित गोनौली का संपर्क

बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, लौरिया-नरकटियागंज डायवर्सन चार फुट तक टूटा लौरिया : प्रखंड मुख्यालय सहित निकटवर्ती दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. रामनगर-नरकटियागंज सहित गोनौली का संपर्क आज तीसरे दिन भी कटा रहा.हजारों एकड़ फसल बबाद बाढ़ की पानी से जान माल की क्षति नहीं हुई है. आठ पंचायतों सहित अनुमंडल मुख्‍यालय […]

विज्ञापन

बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, लौरिया-नरकटियागंज डायवर्सन चार फुट तक टूटा

लौरिया : प्रखंड मुख्यालय सहित निकटवर्ती दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं. रामनगर-नरकटियागंज सहित गोनौली का संपर्क आज तीसरे दिन भी कटा रहा.हजारों एकड़ फसल बबाद बाढ़ की पानी से जान माल की क्षति नहीं हुई है. आठ पंचायतों सहित अनुमंडल मुख्‍यालय से सड़क सम्पर्क आज तीसरे दिन भी बन्‍द रहा.

लौरिया-नरकटियागंज रोड पर बाढ़ से डायवर्सन चार फीट से अघिक गहरा टूट गया है. इस कारण उधर के आठ पंचायतों का सड़क सम्पर्क पूरी तरह भंग है. उधर रामनगर रोड में सुगौली, नन्‍हकार, लाकड़, नयाटोला, गबनाहा, ब्‍यासपुर आदि गांव मुख्य सड़क से कटे रहे. गोनौली पंचायत के सभी गांवों में पानी से आने जाने का अब तक कहीं से रास्‍ता नहीं है.

सिसवनिया पंचायत का बरवा काला व नन्‍हकार गांव में भी जाने का रास्‍ता नहीं है, जो तैरना जानते हैं, वे ही मुख्य सड़क छोडकर खेतों के रास्‍ते आकर जरूरी समान लेकर घर जा रहे हैं. पकडी, धांगडटोली व नुनियाटोला के लोग भी अब तक बाढ में घिरे हुए हैं. नुनियाटोला से आने में कइ जगह सडक काफी टूट गया है.

बाढ़ के पानी ने बड़ा गड्ढा बना दिया है. धांगडटोली के जगरनाथ चौधरी का घर पानी में गिर गया है. इस कारण रोड पर रहने को मजबूर है. आवागमन में कठिनाई हो रही है. आज भी पानी का बहाव तेज होने से लोग भयभीत हैं. इधर जदयू नेता अखिलेश कुशवाहा एवं कैलाश महतो ने बताया की पूरा प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं.

फसल नष्ट होने से किसानों की हालत दयनीय है. इससे लोग काफी परेशान हैं. धोबनी पंचायत के सुगौली, खेखरिया टोली, धोबनी, मलाही टोला, लाकड़ सिसई पंचायत के ननकार बेलवा, नुनिया टोला, बगही बसवरिया पंचायत के गौनाहा बरबीरो, देऊरवा पंचायत के सीतापुर, तेलपुर पंचायत गोबरौरा पंचायत के बघलोचना, लौरिया पंचायत के नुनिया टोला, पकड़ी, मरहिया पंचायत के पकड़ी धंगडटोली, ढढवा, विसुनपुरवा, सिसवनिया पंचायत के बरवा एवं गोनौली डुमरा पंचायत में काफी क्षति हुई है. जिसमें फसल की भारी क्षति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन