बेतिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पंखे से लटकाया शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 5:55 AM
बेतिया : मुफस्सिल थाना के रामपुर बैरागी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता लक्ष्मी देवी की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखा से लटका कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के […]
बेतिया : मुफस्सिल थाना के रामपुर बैरागी गांव में दहेज की खातिर विवाहिता लक्ष्मी देवी की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखा से लटका कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पंखा से झूलते शव को पोस्टमार्टम करा मायके वालों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के पहाड़पुर थाना के मटियरिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी की मां रंभा देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










