आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचे दो बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में बेतिया पहुंचे पूर्वी चंपारण के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं एक बिना नंबर की अपाची बाइक भी जब्त की गयी है. पकड़े गये बदमाशों में पूर्वी चंपारण के […]

विज्ञापन

बेतिया : किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में बेतिया पहुंचे पूर्वी चंपारण के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं एक बिना नंबर की अपाची बाइक भी जब्त की गयी है. पकड़े गये बदमाशों में पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना के गवंद्री परसौनी निवासी राहुल सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं इजोरबारा निवासी मधु सिंह उर्फ मधुरेंद्र सिंह शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
एसपी ने बताया कि ये किसी की हत्या के उदेश्य से बेतिया आये थे या किसी लूट की घटना को अंजाम देने इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बुधवार की रात्रि सूचना मिली कि उजले रंग के अपाची बाइक से दो अपराधी शहर में भ्रमण कर रहे हैं.
उन्हें इमली चौक से स्टेशन चौक की ओर जाते हुए देखा गया है. सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष श्री राम सिंह अपने सहयोगी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ रास्तों की नाकाबंदी कर स्टेशन चैक के समीप सघन वाहन चेकिंग आंरभ कर दी. इसी दौरान समाहरणालय की ओर से संदिग्ध परिस्थितियों में अपाची बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखायी दिये. लेकिन चौक पर पुलिस को खड़ा देख वे अपनी बाइक मोड़कर वापस होने लगे. संदेह होने पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दोनो को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़ाये युवको की तलाशी ली गयी तो दोनों के पास से लोडेड देशी पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किया गया. पुलिस टीम ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया.
सघन पूछताछ के क्रम में दोनों ने शिवहर जिले में पिछले महीने एक व्यक्ति की हत्या करने की बात स्वीकार की. इन लोगों ने बताया कि इनरवा थाना क्षेत्र के सद्दाम के कहने पर वे यहां आये थे. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि मोतिहारी जेल में बंद नीतिश कुमार के लिए दोनों काम करते हैं. उसी के कहने पर बेलसंड के बगल के गांव में शिवहर जिला में जाकर करीब 25 दिन पूर्व एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की थी. इसके अलावे राहुल एवं मधु सिंह आपराधिक मामलो में मोतिहारी जेल में भी रह चुके हैं.
आजाद हिंद फौज के नीतिश के कहने पर तरियानी के राजेश की हत्या की थी. मधु एवं छोटू ने शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के रुपौली निावसी राजेश राय उर्फ राजेश यादव की हत्या मोतिहारी जेल में बंद आजाद हिंद फौज संगठन के नीतिश कुमार के कहने पर की थी. पुलिस से पूछताछ में मधु एवं छोटू ने इसका खुलासा किया है. बताते है कि अपराधियों के निशाने पर राजेश राय के साथ बैठे सौली रुपौली के मुखिया थे. लेकिन गलत फहमी में उनके साथ बैठे राजेश राय की हत्या हो गयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन