कार की ठोकर से दो सगे भाई घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 2:25 AM
मैनाटांड़ : थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में बुधवार की देर शाम कार की टक्कर से दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल रमपुरवा गांव निवासी शहीद मियां का 10 वर्षीय पुत्र सोहिल मियां एवं तौकीर मियां 5 वर्ष है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में करने बाद डॉक्टरों ने गंभीर […]
मैनाटांड़ : थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में बुधवार की देर शाम कार की टक्कर से दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल रमपुरवा गांव निवासी शहीद मियां का 10 वर्षीय पुत्र सोहिल मियां एवं तौकीर मियां 5 वर्ष है. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में करने बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में बेतिया रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में बताते हैं कि रमपुरवा गांव में नया कार चालक चला रहा था. तभी उक्त दोनों भाई धान लेकर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित हो दोनों भाइयों को ठोकर मार घायल कर दिया. मामले में मैनाटांड़ पुलिस कार को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










