हथियार के साथ शातिर अशोक तिवारी गिरफ्तार
Updated at : 19 Jun 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

किसी बड़ी अापराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था शातिर, पुलिस ने सहयोगी के साथ पकड़ा चकिया पेट्रोल पंप से 13 लाख लूट समेत कई मामलों में था वांछित बेतिया : नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लूटकांड एवं अन्य आपराधिक मामलों के आरोपी […]
विज्ञापन
किसी बड़ी अापराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था शातिर, पुलिस ने सहयोगी के साथ पकड़ा
चकिया पेट्रोल पंप से 13 लाख लूट समेत कई मामलों में था वांछित
बेतिया : नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लूटकांड एवं अन्य आपराधिक मामलों के आरोपी शातिर अशोक तिवारी को उसके एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्तौल भी बरामद किया है. एसपी जयंतकांत ने बताया कि सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी पूजहां पटजीरवा निवासी अशोक तिवारी अपने सहयोगी के साथ किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए शहर में चहलकदमी में है.
सूचना के आधार पर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में टीम का गठन कर शहर में नाकेबंदी की गयी. इसी दौरान नगर के कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार अपने सहयोगी सअनि विंदेश्वरी पासवान एवं पुलिस के जवानों के साथ जब पश्चिमी करगहिया मोड़ के पास थे. उसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक दिखायी दिये. उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वें फरार होने के फिराक में थे. पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया. अशोक तिवारी के साथ पकड़ा गया युवक चंद्रशेखर गिरी हजारी कैंप कालीबाग का ही निवासी है.
इनके द्वारा प्रयुक्त किये जा रहे दो मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि अशोक तिवारी ने कई आपराधिक मामलो में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की हैं. जिसमें वर्ष 2013 में चकिया में पेट्रोल पंप से 13 लाख की लूट, इसके अलावे नगर के सोवाबाबू चौक के समीप शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी से गोली मारकर लाखों की लूट एवं कालीबाग के करगहिया में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 70 हजार की लूट का मामला प्रमुख है. अशोक वर्ष 2017 में ठकराहां में शराब जब्ती के मामले में जेल जा चुका है. साथ हीं वर्ष 18 में श्रीनगर थाना क्षेत्र में बाईक लूट के मामले में भी यह वांटेड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




