पुत्रों की प्रताड़ना से तंग पिता ने लगायी थाने में गुहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो बेटों पर लगाया मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप कहा, शारीिरक स्थिति काफी दयनीय मैनाटांड़ : पुत्रों के द्वारा माता पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है. मामला मैनाटांड़ क्षेत्र के धोबनी गांव की है. इस मामले के संबंध में प्रफुल्ल चंद्र मिश्र ने मैनाटाड़ पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा है. इसमें बताया कि […]
विज्ञापन
दो बेटों पर लगाया मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप
कहा, शारीिरक स्थिति काफी दयनीय
मैनाटांड़ : पुत्रों के द्वारा माता पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है. मामला मैनाटांड़ क्षेत्र के धोबनी गांव की है. इस मामले के संबंध में प्रफुल्ल चंद्र मिश्र ने मैनाटाड़ पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा है. इसमें बताया कि मुझे तीन पुत्र हैं तथा मेरे दो पुत्र अविनाश कुमार, अमित कुमार द्वारा हम दोनों पति-पत्नी को मारपीट की जाती है एवं प्रताड़ित किया जाता है.
हम दोनों पति पत्नी काफी वृद्ध हो चुके हैं एवं हमारे शारीरिक की स्थिति काफी दयनीय है मेरी सारी संपत्ति मेरे पत्नीकनकलाता मिश्रा के नाम पर है तथा मेरे पुत्र अविनाश कुमार अमित कुमार के द्वारा सारे धन को हड़पने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र अविनाश कुमार मिश्र अविवाहित है तथा वह बुरी संगत पककर हिंसक व निकम्मा हो गया है. वह छपरा मेरे निवास घर पर रहता है तथा अवैध नशीले पदार्थों का धंधा करता है एवं मुझसे प्रतिदिन दो लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करता है. नहीं देने पर हम दोनों पति पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता रहता है. वहीं दूसरा पुत्र अमित कुमार मिश्र शादीशुदा है तथा यह दोनों भाई साजिश के तौर पर पूरे धन संपत्ति को हड़पना चाह रहे हैं. मेरा तीसरा बेटा सऊदी अरबिया में कार्यरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










