वन क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बल के 40 जवान होंगे तैनात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jun 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

21 जवानों ने अब तक दिया योगदान हरनाटांड़ : वीटीआर वन क्षेत्रों में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर राज्य वन मुख्यालय गंभीर है. इसको ले अर्द्धसैनिक बल के 40 जवानों की तैनाती की गयी है. वन प्रमंडल एक व दो के वन क्षेत्रों में 40 जवान में से 21 ने योगदान कर लिया […]
विज्ञापन
21 जवानों ने अब तक दिया योगदान
हरनाटांड़ : वीटीआर वन क्षेत्रों में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर राज्य वन मुख्यालय गंभीर है. इसको ले अर्द्धसैनिक बल के 40 जवानों की तैनाती की गयी है. वन प्रमंडल एक व दो के वन क्षेत्रों में 40 जवान में से 21 ने योगदान कर लिया है. वन प्रमंडल दो के डीएफ गौरव ओझा वन वन प्रमंडल एक के अमरीश कुमार मल्ल ने बताया कि वीटीआर राज्य वन मुख्यालय ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए वन क्षेत्रों में एक्स मिलिट्री जवानों की तैनाती शुरू की है.
वन प्रमंडल एक में 20 जवान और वन प्रमंडल दो में 20 जवान तैनात होंगे. डीएफओ ने बताया कि वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्रों में 16 जवान योगदान किये हैं. उनकी वन क्षेत्रों में तैनाती की गयी है. वन प्रमंडल एक के डीएफओ ने बताया कि अब तक इस वन प्रमंडल में पांच जवान योगदान किये हैं.
जवानों की वन क्षेत्रों में तैनाती कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि और भी जवान राज्य वन मुख्यालय से वीटीआर में आने वाले हैं. उन जवानों को आते ही अति संवेदनशील वन क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां तैनाती करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




