दूसरे जुमे पर देश-दुनिया की सलामती की मांगीं दुआएं

Updated:
विज्ञापन

बगहा : पवित्र रमजान महीना की दूसरी जुमे की नमाज पुलिस जिला के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गयी और आखिरत व दुनिया की सलामती के लिए दुआ किया गया. बगहा शहर के पारस नगर मस्जिद में हाफिज मो. ओशामा ने जुमे की नमाज पढ़ाई और देश दुनिया व आखिरत के लिए अल्लाह ताला से […]

विज्ञापन

बगहा : पवित्र रमजान महीना की दूसरी जुमे की नमाज पुलिस जिला के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गयी और आखिरत व दुनिया की सलामती के लिए दुआ किया गया. बगहा शहर के पारस नगर मस्जिद में हाफिज मो. ओशामा ने जुमे की नमाज पढ़ाई और देश दुनिया व आखिरत के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी कि हे अल्लाह देश और दुनिया को बुराई व कहर से निजात दिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी गरीब मीसकीन को भूखमरी व दुनिया की आग से परेजगार बना. उन्हें सच्चे नेक बना, सही रास्ते पर चलने वाला बना दे. हमारे देश पर हो रहें आतंकी हमले से हमारे देश को बचावने का तौफीक अदा फर्मा, बगहा पुलिस जिला के ठकराहा, भितहा, मधुबनी, पिपरासी, वाल्मीकिनगर, नौरंगिया, सेमरा, चिउटाहां, भैरोगंज, खैरपोखरा, चौतरवा, बथवरिया, रामनगर, बगहा शहर के रतनमाला, गोड़ियापट्टी, पारसनगर, जामे आनवार, रहमान नगर, मस्तान टोला, वाणिपट्टी, डुमवलिया, पटखौली आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गयी. मस्तान टोला मस्जिद के इमाम नूरूलहोदा कासमी ने मुस्लमानों को समझाया कि रोजे के इस पाक महीना का बहुत बड़ा फजीलत है. इस महीने में आप कोई समान खरीदते है तो उसका हिसाब अल्लाह ताला नहीं लेते है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन