नौतन में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में शिक्षक की मौत

Updated at : 02 Apr 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
नौतन में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में शिक्षक की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किया नियंत्रित, प्राथमिक विद्यालय पुरंदपुर के एचएम थे असलम मियां मारपीट के दौरान कई अन्य लोग भी हुए घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार गांव में तनाव को देखते हुएपुलिस बल तैनात नौतन/बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के मुसही गांव में दो पक्षों के बीच हुए […]

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को किया नियंत्रित, प्राथमिक विद्यालय पुरंदपुर के एचएम थे असलम मियां

मारपीट के दौरान कई अन्य लोग भी हुए घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
गांव में तनाव को देखते हुएपुलिस बल तैनात
नौतन/बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के मुसही गांव में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में प्राथमिक विद्यालय पुरंदरपुर के एचएम असलम मियां की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए एमजेके हॉस्पिटल में लाया गया. जहां दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़े गये.
हालात बेकाबू देख हॉस्पिटल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति काबू में किया. पुलिस ने मौके से चार को गिरफ्तार किया है. इधर, गांव में शिक्षक की हत्या की खबर सुनने के बाद आक्रोशित पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमले की कोशिश की. हालांकि पुलिस की सक्रियता से इसे टाल दिया गया. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत के मुसही गाव में पूर्व सरपंच अजीम मियां व मुस्तफा मियां के परिवारों के बीच काफी दिनों से दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा था. इस विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते इसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. इसमें अजीम मिया के पक्ष से इनके चचेरे भाई प्राथमिक विद्यालय पुरंदरपुर उर्दू के एचएम असलम मियां, वकील मिया, हमीद मियां, याकुब मियां, महमद क्यूम तथा मोहम्मद फैयाज गंभीर रूप से घायल हो गये.
दूसरे पक्ष से मोहम्मद मुस्तफा, सुलेमान अंसारी, अफुता खातून सहित अन्य घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए बेतिया लाया गया. जहां शिक्षक असलम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में मोतिहारी के पास शिक्षक ने दम तोड़ दिया. इधर, अस्पताल में भर्ती दोनों गुट भी अापस में भिड़ गये. जहां पहुंची नगर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया.
इसमें मुस्तफा अंसारी, सुलेमान उर्फ डोमा, आफदा खातून व आशिया खातून शामिल हैं. एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. मामला अभी नियंत्रण में है. शव को पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है. दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश नौतन थानाध्यक्ष को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन