बेतिया में मजदूर को पीट कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : भूमि विवाद में मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला गया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना गांव की है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर महंथ पासवान(40) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन अस्पताल से […]

विज्ञापन

बेतिया : भूमि विवाद में मजदूर को पीट-पीट कर मार डाला गया है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत सेना गांव की है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर महंथ पासवान(40) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन अस्पताल से शव को लेकर घर चले गये थे, लेकिन बाद में घर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. इधर, पुलिस ने मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर इनके पड़ोसी पहवारी राम, प्रवेश राम, मुकेश राम, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार व देवेंद्र कुमार लाठी-डंडा लेकर आये और महंथ पासवान को पीटने लगे. गंभीर रूप से जख्मी हालत में सभी उनको छोड़ मौके से फरार हो गये. महंथ को इलाज के लिए बेतिया सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन