मारपीट के मामलों में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 12:21 AM
बेतिया : नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में हुए मारपीट के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. दरोगाटोला के ओम प्रकाश कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पड़ोस के पप्पू पटेल, रंजीत कुमार, अमरिका कुमार, नीतेश कुमार, चंदन कुमार, शशिकांत कुमार विकास कुमार पर मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने […]
बेतिया : नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में हुए मारपीट के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. दरोगाटोला के ओम प्रकाश कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पड़ोस के पप्पू पटेल, रंजीत कुमार, अमरिका कुमार, नीतेश कुमार, चंदन कुमार, शशिकांत कुमार विकास कुमार पर मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है.
इधर, बसवरिया के रंजीत प्रसाद ने अपने मोहल्ले के पुनी पटेल, ओम प्रकाश उर्फ राजा, अमृत ठाकुर, लालसरैया के प्यारेलाल सहनी पर मारपीट करने व सोने का आभूषण छीनने का आरोप लगाया है. जबकी दरगाह मोहल्ला के मजहर अलम की पत्नी जुबेदा खातून ने अपने पाटीदार शेख हबीब, शेख साहेब, शेख टुन्ना, शेख भोला, शेख आफताब पर मारपीट कर घायल करने और 5 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










