पश्चिमी चंपारण : आठवीं के छात्र ने सहपाठी को मारा चाकू, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

लौरिया (पश्चिमी चंपारण) : छोटे भाई के सिर से टोपी हटाने के विवाद में आठवीं के एक छात्र ने सहपाठी से कहासुनी हो गयी, जिसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया. इससे छात्र अभिजीत पांडेय जख्मी हो गया. वहीं, सूचना मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधानाध्यापक आदित्य तिवारी भी चाकू लगने से जख्मी हो […]

विज्ञापन
लौरिया (पश्चिमी चंपारण) : छोटे भाई के सिर से टोपी हटाने के विवाद में आठवीं के एक छात्र ने सहपाठी से कहासुनी हो गयी, जि���के बाद उसने चाकू से हमला कर दिया. इससे छात्र अभिजीत पांडेय जख्मी हो गया. वहीं, सूचना मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे प्रधानाध्यापक आदित्य तिवारी भी चाकू लगने से जख्मी हो गये. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोनौली का है. गोनौली गांव के श्रीराम पांडेय के दोनों पुत्र गोनौली स्कूल में पढ़ते हैं.
मंगलवार को इनके छोटे बेटे के सिर से टोपी हटाने को लेकर आरोपित छात्र व इनके बड़े बेटे आठवीं के छात्र अभिजीत से कहासुनी हो गयी. इसके बाद चाकू निकाल कर अभिजीत पर हमला कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन